आर्यन खान को ड्रग केस में नहीं मिली जमानत, भड़कीं ट्विंकल खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बोली इतनी बड़ी बात
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग केस में एक बार फिर से जमानत नहीं मिली। पहली दफा ऐसा हुआ है जब ट्विंकल खन्ना ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के जेल में रहने के फैसले और जमानत नहीं मिलने पर अपना रिएक्शन दिया है। इस मामले में अभी तक अक्षय कुमार ने अपनी चुप्पी साध रखी है।
ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी राय आर्यन खान ड्रग केस को लेकर अपनी राय रखी है। एक पोस्ट साझा कर ट्विंकल खन्ना ने आर्यन खान केस को लेकर एक तस्वीर के जरिए समझाने की कवायद की है कि यह पूरा मामला क्या है?

एक पोस्ट साझा करते हुए ट्विंकल खन्ना ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज स्किवड गेम से की है। याद दिला दें कि स्किवड गेम नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज है। कमाल आर खान ने भी एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

ट्विंकल खन्ना ने दिया अपना रिएक्शन
इस कोरियन वेब सीरीज में कुछ लोगों को फंसाकर गेम खेला जाता है। इसमें गेम जीतने के लिए टास्क दिया जाता है। फिर टास्क हारने वालों को मार दिया जाता है। इसी गेम को बताते हुए ट्विंकल खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और कहा है कि हर खिलाड़ी को जीतने के लिए 10 मार्बल दिए गए। दूसरे प्रतियोगी से टास्क जीतकर मार्बल को हासिल करना है। इस तरह सबसे मजबूत शख्स को हर तरह से हराने की कोशिश की जाती हैं।

आर्थर जेल में दो वीक से सड़ाया जा रहा
अपनी बात को जाहिर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने आगे लिखा कि जब मैंने शाहरुख के बेटे की गिरफ्तारी की खबर पढ़ी तो मुझे लगा कि मेरे भी मार्बल खो गए हैं। ट्विंकल खन्ना ने इसके बाद आगे लिखा कि उसका दोस्त 6 ग्राम चरस ले जा रहे था। लेकिन आर्यन खान के पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। फिर भी वो दो हफ्ते से आर्थर रोड जेल में बंद है। फिर भी एक लड़के को आर्थर जेल में दो वीक से सड़ायाजा रहा है।

कमाल आर खान ने दिया रिएक्शन
कमाल आर खान ने भी इस मामले को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। कमाल आर खान ने लिखा है कि आर्यन खान के जमानत की अर्जी रिजेक्ट कर दी गई। यह तो पूरी तरह से उत्पीड़न करने जैसा लग रहा है। कैसे कोई इंसान 20 दिन से ज्यादा जेल के अंदर रह सकता है। जिसके पास से न तो ड्रग्स मिले और न ही वह इसका सेवन करते पकड़े गए। वहीं भारती सिंह को उसी दिन बेल दे दी गई थी, जिनके पास से 86 ग्राम ड्रग्स मिले थे। मतलब दो अलग लोगों के लिए दो अलग कानून।


Click it and Unblock the Notifications