..................... Akshay Kumar, who has done 150 films, called Mission Raniganj as his best film till date - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने इस फिल्म को बताया अपने करियर की अब तक की बेस्ट फिल्म!

akshay-kumar-who-has-done-150-films-called-mission-raniganj-as-his-best-film-till-date

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है। रियल लाइफ हीरो जसवन्त सिंह गिल की कहानी पर आधारित इस फिल्म को समीक्षकों से खूब तारीफ मिली। सबने अक्षय कुमार की दिल खोलकर तारीफ की है।

फिल्म धीरे धीरे लोगों का दिल तो जीत रही है.. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सफल काफी धीमा रहा है। फिल्म ने 5 दिनों में अब तक 20 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है।

करियर की बेस्ट फिल्म मानते हैं अक्षय

इस फिल्म की रिलीज के बाद, अक्षय कुमार ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू के बारे में बात की है और कुछ ऐसा कह दिया जो शायद लोगों को थोड़ा सा हैरान कर दे। बता दें, अक्की ने इसे अपने करियर की बेस्ट फिल्म बताया है। उन्होंने कहा, "मैंने अब तक लगभग 150 फिल्में की हैं, लेकिन यह मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।"

अक्षय ने फिल्म के कलेक्शन पर भी बात की और कहा, "यह एक व्यावसायिक फिल्म नहीं है। फिल्म की जितनी कमाई होनी चाहिए थी, उतनी नहीं हो पाई है। लेकिन मैं दावे के कह सकता हूं कि यह मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है।"

बता दें, 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू', जसवंत सिंह गिल के नेतृत्व में बचाव दल के अथक समर्पण को दर्शाती है। टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित यह फिल्म उस कोयला खदान दुर्घटना को पर्दे पर जीवंत करती है जिसने न केवल देश, बल्कि दुनिया को हिलाकर रख दिया था। फिलहाल यह फिल्म अब सिनेमाघरों में लगी है।

Read more about: akshay kumar mission raniganj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X