अक्षय कुमार बिना किसी तामझाम के पहुंचे स्वर्ण मंदिर..किसी ने पहचाना तक नहीं
Recommended Video

अक्षय कुमार फिल्मों के कितना भी स्टंट कर लें और कोई भी किरदार निभा लें लेकिन असल जिंदगी में वो बहुत ही सिपंल इंसान हैं।एक के बाद एक लगातार मिल रही सफलता के बीच अक्षय कुमार भगवान का शुक्रिया अदा करने और अपने आने वाली फिल्मों के लिए प्रार्थना करने स्वर्ण मंदिर पहुंचे।
अमूमन जब कोई सेलिब्रिटी स्वर्ण मंदिर पहुंचता है तो वहां एक दिन पहले बताना होता है और उसी हिसाब से इंतजाम किए जाते हैं लेकिन अक्षय कुमार स्वर्ण मंदिर जाने के लिए ऐसा कुछ नहीं करना चाहता था। वो बाकी लोगों के साथ आम इंसान की तरह स्वर्ण मंदिर जाना चाहते थे।इसलिए उन्होंने टोपी पहनी ताकि कोई उनका पूरा चेहरा ना दिख सके।

इसलिए अक्षय कुमार बिना किसी तामझाम के आधी रात में स्वर्ण मंदिर पहुंचे।उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि "स्वर्ण मंदिर आने और गुरुबानी सुनने का मौका मिला। दिमाग में एक ही शब्द आ रहा है 'स्वप्निल'।" पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह रात के समय आसमान के नीचे स्वर्ण मंदिर के 'सरोवर' के पास बैठे हैं और खूबसूरत स्वर्ण मंदिर की ओर देख रहे हैं।
अक्षय कुमार बिल्कुल आम इंसान की तरह रात में स्वर्ण मंदिर पहुंचे और इस दौरान बाकियों की तरह वो भी लाइन में लगे। कुछ फैन्स ने उन्हें पहचाना भी लेकिन हाथ हिलाकर सिर्फ अभिवादन किया किसी तरह की भीड़ नहीं बढ़ाई।


Click it and Unblock the Notifications