अक्षय कुमार ने मालदीव में गायत्री मंत्र के साथ किया 2022 के पहले सूर्योदय का स्वागत- देंखे वीडियो

नए साल ने दस्तक दे दी है और सभी बॉलीवुड सितारे नए जोश, नए उत्साह के साथ साल 2022 का स्वागत कर रहे हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फैमिली के साथ मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं। उन्होंने गायत्री मंत्र के जाप के साथ नए साल के सूर्योदय का स्वागत किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने अपना वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा- "नया साल, वही मैं.. सुबह उठा और अपने पुराने दोस्त, सूरज.. को बधाई दी और अपने 2022 की शुरुआत सभी सकारात्मक चीजों के साथ की.. कोविड को छोड़कर।
सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना। नववर्ष की शुभकामना!"

akshay-kumar-welcomes-new-year-2022-by-chanting-gayatri-mantra

इस वीडियो में अक्षय कुमार गायत्री मंत्र का जाप करते दिख रहे हैं। बीते हफ्ते ही अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपनी बेटी नितारा के साथ मालदीव गए थे। वहां ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया गया और अब पूरी फैमिली न्यू ईयर भी साथ मना रही है।

अक्षय कुमार पिछले लंबे समय से लगातार फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे। हाल ही में उनकी फिल्म अतरंगी रे भी ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसके प्रमोशन में वो लंबे समय से व्यस्त थे। ऐसे में यह वेकेशन उनके लिए काम से ब्रेक है।

साल 2022 भी अक्षय कुमार के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है.. जहां उन्होंने अपनी फिल्मों के साथ हर त्योहार बुक कर लिया है और एक ब्लॉकबस्टर साल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अक्षय कुमार की 4 फिल्में साल 2022 में रिलीज हो रही हैं। 21 जनवरी को 'पृथ्वीराज', 4 मार्च को बच्चन पांडे, 11 अगस्त को रक्षाबंधन और दिवाली में 'राम सेतु'.. अगले साल वह 4 बिल्कुल अलग- अलग तरह की फिल्मों के साथ आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X