FIRST PIC: कैटरीना कैफ बनीं रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी गर्ल, अक्षय कुमार ने किया स्वागत

Recommended Video

Akshay Kumar welcomes Katrina Kaif in Sooryanvanshi; Check Out | FilmiBeat

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की हीरोइन को लेकर काफी समय से सुगबुगाहट थी लेकिन अब तय हो चुका है कि फिल्म में कैटरीना कैफ ही लीड हीरोइन होंगी। आज अक्षय कुमार ने आधिकारिक रूप से कैटरीना कैफ का फिल्म में स्वागत करते हुए लिखा कि सूर्यवंशी गर्ल का रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में स्वागत है।

गौरतलब है कि काफी समय से फिल्म के लिए कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीज़ और पूजा हेगड़े के नाम पर जद्दोजहद चल रही थी जो आखिरकार कैटरीना कैफ पर ही जाकर रूकी। माना जा रहा है कि फिल्म में कैटरीना कैफ भी कड़क पुलिस ऑफिसर की भूमिका में ही दिखाई देंगी।

akshay-kumar-welcomes-katrina-kaif-as-the-sooryavanshi-girl-first-pic-goes-viral

अभी तक फिल्म की रिलीज़ डेट ईद 2020 ही है और इस लिहाज़ से अक्षय कुमार - कैटरीना कैफ मिलकर आलिया भट्ट - सलमान खान की इंशाल्लाह से भिड़ेंगे। हालांकि सूत्रों की मानें तो रोहित शेट्टी ने मन बना लिया है कि सूर्यवंशी को आगे बढ़ाएंगे क्योंकि उनकी फिल्म को कोई भी डेट मिल जाएगी।

रोहित शेट्टी का मानना है कि ईद तो सलमान खान की होती है और सलमान को अगर दर्शक ईद पर नहीं देखेंगे तो निराश हो जाएंगे। रही बात अक्षय और कैटरीना कैफ की तो देखिए दोनों साथ में कितने ज़बरदस्त लगते हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X