..................... Akshay Kumar web series The End Shooting detail revealed here read । अक्षय कुमार की वेब सीरीज द एंड की शूटिंग की डिटेल, पढ़िए पूरी डिटेल - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की सबसे बड़ी एक्शन सीरीज The End पर बड़ी अपडेट, दिसंबर 2021 में धमाका

बेल बॉटम की रिलीज के साथ अक्षय कुमार की वेब सीरीज द एंड की चर्चा भी शुरू हो गई है। द एंड वेब सीरीज अक्षय कुमार का ओटीटी डेब्यू है। ये कोई आम डेब्यू नहीं होने वाला है। एक्शन का डबल डोज अक्षय कुमार की द एंड वेब सीरीज में होगा। अमेजन प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज में क्या होगा इसकी एक झलक अक्षय कुमार अपने डेयरडेविल स्टंट से कर चुके हैं।

जहां पर अक्षय कुमार ने खुद आग लगाकर स्टेज पर एंट्री मारी थी। जिसने सभी को हैरान कर दिया था, और वो एक झलक भी दिखाई थी कि आखिर कैसा होने वाला है द एंड वेब सीरीज। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार अक्षय कुमार वेब सीरीज द एंड की शूटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Akshay Kumar

मिली जानकारी के अनुसार इस साल के अंत तक द एंड की शूटिंग शुरू करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। साल 2021 के अंत तक अक्षय कुमार तेजी से अपनी इस वेब सीरीज का काम खत्म करने की योजना पूरी कर चुके हैं। एक बार शूटिंग और वेब सीरीज का पूरा काम खत्म होने के बाद अक्षय कुमार और अमेजन प्राइम द एंड के रिलीज तारीख की घोषणा कर सकते हैं।

अक्षय कुमार ने खुद किया खुलासा

अक्षय कुमार ने खुद किया खुलासा

अक्षय कुमार ने बेल बॅाटम के प्रचार के दौरान एक इंटरव्यू में कहा कि मैं ये प्रोजेक्ट कर रहा हूं। मैं आपको इसके बारे में अधिक नहीं बता सकता हूं। जिस तरह ये लिखा गया है इसमें थोड़ा समय लगेगा। लेकिन अगले साल तक मैं वेब सीरीज शुरू कर दूंगा।द एंड वेब सीरीज की घोषणा अमेजन प्राइम ने साल 2019 में की थी।

द एंड बड़ी एक्शन वेब सीरीज

द एंड बड़ी एक्शन वेब सीरीज

कोरोना वायरस और अक्षय कुमार की बाकी फिल्मों की शूटिंग के कारण द एंड शूटिंग आगे बढ़ती चली गई। द एंड पूरी तरह से एक्शन वेब सीरीज है। ये पूरी तरह एक थ्रिलर ड्रामा है। द एंड में अक्षय कुमार के साथ जूही चावला, सोहा अली खान,शहाना गोस्वामी, कृतिका कामरा, करिश्मा तन्ना और आयशा झुलका के नाम की चर्चा है। बताया जा रहा है कि द एंड वेब सीरीज करोड़ों के बजट में बनाई जाएगी। अक्षय कुमार की एक्शन खिलाड़ी कुमार की इमेज भी द एंड वेब सीरीज से फिर से स्क्रीन पर दिखाई देने वाली है।

ये हैं बैक टू बैक अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

ये हैं बैक टू बैक अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार की फिल्मों की बात की जाए तो सूर्यवंशी भी जल्द रिलीज हो सकती है। अक्षय कुमार की पृथ्वीराज भी करोड़ों के बजट में बनाई जा रही है।अक्षय कुमार की ये पहली हिस्टोरिकल फिल्म है। यशराज बैनर इस फिल्म पर करोड़ों खर्च कर रहा है। एक्शन और रोमांस के साथ लार्जर देन लाइफ फिल्म बनाई जा रही है।बच्चन पांडे भी अक्षय कुमार की एक्शन कॅामेडी फिल्म है। सारा अली खान और धनुष के साथ अतरंगी रे में अक्षय कुमार भी हैं। निर्देशक आनंद एल राय की ये फिल्म खास बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X