अक्षय निजी विमान से गए थे विश्व कप फाइनल देखने

क्रिकेट के लिए उन्होंने अपने व्यस्त शूटिंग कार्यक्रम में समय निकाला और इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच फाइनल देखने पहुंच गए। अक्षय ने अपने दोस्तों को भी यह मैच देखने और हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म 'हाउसफुल' की सफलता की खुशियां मनाने के लिए तैयार कर लिया था।
अक्षय के एक मित्र के मुताबिक अक्षय अपने दोस्तों के साथ एक निजी विमान से वहां पहुंचे थे और वहां एक दोस्त के ब्रिजटाउन स्थित बंगले पर ठहरे थे। मैच के कुछ समय बाद ही अक्षय निजी विमान से लंदन गए। वहां वह निखिल आडवाणी की फिल्म 'पटियाला हाउस' की शूटिंग कर रहे हैं।
अक्षय के प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि उन्होंने ने निजी विमान का इस्तेमाल किया था, वह शूटिंग के लिए समय पर लंदन पहुंचना चाहते थे। वह हमेशा से पूरी तरह पेशेवर रहे हैं। अक्षय 'पटियाला हाउस' के अलावा फराह खान की 'तीस मार खां' और अनीस बज्मी की 'थैंक्यू' में भी अभिनय कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications