1 साल में 4 फ्लॉप फिल्में देने पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार तो बोले- इतनी बेरोजगारी चल रही है कि...

Akshay Kumar was trolled for releasing 4 flop films in 1 year: अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने सितारे हैं। एक समय था जब अक्षय कुमार की फिल्में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर तक जाती थीं, लेकिन पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पा रही है। हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म ने भी ठीक परफॉर्म नहीं किया।
अक्षय कुमार काम को लेकर हो रहे हैं ट्रोल
अक्षय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने से पहले ही फुस्स होती नजर आती हैं। इससे पहले ही भी भारी बजट में बनी फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में अक्षय कुमार अपने काम को लेकर बेहद ट्रोल हो रहे हैं। किसी ने कहा कि अक्षय का काम पर फोकस नहीं है तो वहीं दूसरे ने कहा कि अब आपको फिल्में से ब्रेक ले लेना चाहिए।
फिल्म फ्लॉप जाने पर अक्षय कुमार ने कही ये बात
लोगों द्वारा उनकी फिल्मों की अलोचना होने पर अक्षय कुमार ने हाल ही में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। वहीं गजल अलघ के साथ एक बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा 'मुझे कहते हैं कि मैं चार फिल्में क्यों करता हूं साल में...इसको एक फिल्म करनी चाहिए। चलो मैं एक फिल्म कर लेता हूं। फिर बाकी दिन क्या करूंगा ? तेरे घर में आऊं ? बेटा याद रखना भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिसे काम मिलता है। यहां रोज कोई ना कोई बोलता है बेरोजगारी चल रही है ये चल रहा है वो चल रह है। जिसको काम मिल रहा है उसे तो करने दो।'
अक्षय कुमार की फिल्मों में शामिल हैं ये फिल्में
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप जा रही हैं। जिसमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, कठपुतली, राम सेतु, सेल्फी, मिशन रानीगंज, बड़े मियां छोटे मियां और सरफिरा जैसी कई फिल्में फ्लॉप लिस्ट में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications