अक्षय कुमार को लेकर खेला मास्टर स्ट्रोक, 500 करोड़ का तगड़ा दांव, ब्लॉकबस्टर निकले खिलाड़ी
हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज हुई है और रिलीज होते ही इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया है। 5 दिनों में फिल्म की कमाई 180 करोड़ पहुंच चुकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 2.0 ने 600 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। और तो और इस फिल्म ने सिर्फ 13 दिनों में ही जबरदस्त रिकॉर्ड कायम कर लिए हैं। अक्षय कुमार ने 2018 में इतने नए रिकॉर्ड्स बना डाले हैं जितने उनके पूरे करियर में नहीं बने हैं। वहीं 2.0 के मेकर्स इन दिनों सातवें आसमान पर हैं।
[17 सालों से ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म, कोई नहीं कर सका रिप्लेस, एकदम जबरदस्त]
देखा जाए तो 2.0 के मेकर्स को भी कहीं न कहीं मालूम था कि अक्षय कुमार को इस फिल्म में लेना उनका मास्टर स्ट्रोक है। जो वाकई सही निशाने पर लगा। 2.0 के मेकर एस शंकर ने जहां एक तरफ रजनीकांत को इस फिल्म में लेकर पूरे साउथ के लोगों को कब्जे में कर लिया वहीं हिंदी बेस ऑडिएंस के लिए उनका मास्टर स्ट्रोक साबित हुए अक्षय कुमार। पिछले कुछ समय में पैडमैन, टॉयलेट एक प्रेम कथा, गोल्ड जैसी फिल्में देकर अक्षय ने अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग साबित कर दी। फैंस उन्हें अलग अवतार में देखने के लिए भी बेकरार थे।

2.0 इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने रणबीर कपूर की संजू की कमाई को पीछे छोड़ कर ये मुकाम हासिल किया है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर 50 सफल फिल्में दी हैं। 2.0 उनके करियर की 115वीं फिल्म है। अपने करियर में 50 फिल्में देने वाले अक्षय कुमार तीसरे एक्टर हैं। इसी फिल्म के साथ अक्षय कुमार ने पहली बार टॉलीवुड में कदम रख लिया है। जी हां! ये अक्षय कुमार की टॉलीवुड डेब्यू फिल्म है और एंट्री ही धमाकेदार साबित हुई।
तो इसी बात पर आगे जानें बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने टॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और अच्छी-खासी पहचान भी बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications











