मेरे कमरे के बगल में सैफ का कमरा था, इसके और करीना के बीच जो हो रहा था सब मुझे पता था - अक्षय कुमार
अक्षय कुमार और करीना कपूर, आजकल अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज़ प्रमोट कर रहे हैं। इस दौरान, करीना कपूर ने बताया कि जब अक्षय कुमार, सैफ और करीना टशन शूट कर रहे थे तो उनकी लव स्टोरी के बारे में सबसे पहले अक्षय को पता चला।
करीना ने बताया कि एक अच्छे दोस्त की तरह, अक्षय कुमार ने ये सीक्रेट केवल अपने तक ही रखा था। वहीं अक्षय ने मज़ाक में कहा कि सैफ का कमरा मेरे कमरे के बगल में था इसलिए मुझे सब कुछ पता चल जाता था।

गौरतलब है कि करीना कपूर और सैफ अली खान का रोमांस, टशन की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। इस समय सैफ ने एक बार करीना को प्रपोज़ किया था जिसके बाद करीना ने उनका प्रपोज़ल रिजेक्ट कर दिया था।
लेकिन बाद में सैफ अली खान ने दोबारा करीना को प्रपोज़ किया और उन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को एक मौका देने का फैसली किया। इसके बाद तो जो हुआ वो इतिहास है।


Click it and Unblock the Notifications