OUCH.. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में होते अक्षय कुमार.. लेकिन.....
निर्देशक कबीर खान ने कहा कि फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान खान के भाई के किरदार में उनकी पहली पसंद अक्षय कुमार थे।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में आपको सलमान के साथ साथ अक्षय कुमार का डोज़ भी मिल सकता था। जी हां, इस फिल्म में सलमान के भाई के किरदार में अक्षय कुमार पहली च्वॉइस थे।
एक के बाद एक.. तीन 1000 करोड़ी फिल्म.. मिला सुपरस्टार KHAN का साथ!
फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने बताया, जब फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही थी तो तो सलमान के भाई के लिए वो बॉलीवुड के किसी 'ए' लिस्ट एक्टर को लेना चाहते थे। जिसमे उनकी पसंद अक्षय कुमार थे। लेकिन कबीर अक्षय को अप्रोच करते उससे पहले ही सोहेल खान ने उन्हें अप्रोच कर लिया।

फिर कबीर खान को भी लगा कि इस किरदार के लिए सोहेल ही बेस्ट हैं। यदि फिल्म में सोहेल होंगे तो सलमान के साथ भाई वाली कैमिस्ट्री पर ज्यादा काम भी नहीं करना पड़ेगा। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। लिहाजा, कबीर खान ने अक्षय कुमार को लेने का ख्याल दिमाग से निकाल दिया।
बहरहाल, यहां जानें दो सुपरस्टार्स एक फिल्म में होना क्यों मुश्किल है-़


Click it and Unblock the Notifications











