बीवी नहीं, अक्षय कुमार की पीठ पर दिखा इस शख्स के नाम का टैटू, आप भी रह जाएंगे दंग!

सुपरस्टार अक्षय कुमार लगातार काम कर रहे हैं और इस वक्त उन्होने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर की है जो कि उनके टैटू की वजह से वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक टैटू दिखाया है जिसको देखकर सब हैरान हो गए हैं।
इसका एक कारण ये भी था कि टैटू उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के नाम का नहीं था। जी हां, घबराइए मत, अक्षय कुमार ने अपने बेटे आरव के नाम का टैटू पीठ पर बनवाया हुआ है और तस्वीर में वो साफ नजर आ रहा है।
अक्षय कुमार ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, ''अद्भुत देवभूमि में एक अद्भुत शूटिंग शेड्यूल पूरा किया। लव यू उत्तराखंड आशा है कि जल्द ही वापस आऊंगा।'' सभी जानते हैं कि वो एक फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे और हाल ही में उनको केदारनाथ मंदिर में भी स्पॉट किया गया था।
हालांकि इस टैटू की बात करें तो सभी इसका चर्चा कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि अक्षय कुमार ने सिर्फ आरव के नाम ही टैटू बनवाया हुआ है। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार एक पारिवारिक व्यक्ति हैं और वह अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। अभिनेता के शरीर पर तीन टैटू हैं, और बहुत से लोग उनके पीछे का कारण नहीं जानते हैं।
अक्षय अपने परिवार वालों से इतना प्यार करते हैं कि उन्होंने अपने शरीर पर उनका नाम लिखवा रखा है। जबकि वह प्यार की इन छापों को अपनी शर्ट के नीचे छिपा कर रखते हैं। वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार लगातार शूटिंग कर रहे हैं और इस साल वो कुछ बड़ा करने वाले हैँ। हालांकि इसका ऐलान होना अभी बाकी है और देखना ये है कि वो कब तक धमाका करते हैं। फिलहाल उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications