बेटी नितारा के साथ गाय को चारा खिलाते नजर आए अक्षय कुमार, वीडियो हुआ वायरल!
सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो जितना ध्यान अपने करियर पर देते हैं उतना ही ख्याल परिवार का रखते हैं और अक्सर समय मिलने पर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकल जाते हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से सामने आ रहीं हैं जहां पर वो अपनी बेटी नितारा के साथ नजर आ रहे हैं। ये एक वीडियो है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
अक्षय कुमार अपनी बेटी के साथ काफी खुश हैं और इस वीडियो में नजर आ रहा है कि नितारा कुछ गायों को चारा खिला रहीं हैं और अक्षय कुमार ऐसा करने में उनकी मदद कर रहे हैं। इस दौरान नितारा गाय से डरती भी है। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने इस दौरान पीले रंग की हुडी और काली पतलून पहनी थी वहीं उनके प्रशंसकों ने उनकी सफेद दाढ़ी पर ध्यान दिया। उनकी बेटी ने पीच कलर का स्वेटसूट पहना हुआ था।
इसके अलावा वीडियो में सूर्यवंशी फिल्म का गाना भी आपको साफ सुनाई देगा। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है.. "मिट्टी की खुशबू, गया को चारा देना, पैरों की ठंडी हवाएं... एक अलग ही खुशी है अपने बच्चों को ये सब महसूस करवाने में।
अब बस कल इस्तेमाल जंगल में टाइगर भी दिख जाए तो सोने पे सुहागा कल जंगल में बाघ, तो यह उत्तम होगा)! सुंदर रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण। इस तरह की अविश्वसनीय जगहों के लिए हर दिन भगवान का शुक्रिया।" अक्षय कुमार का पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications