मालदीव में साइकिलिंग करते नजर आए अक्षय कुमार, वीडियो हो रहा है वायरल!
अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना नए साल से पहले अपनी बेटी नितारा के साथ मालदीव गए हैं। हाल ही में उन्होने एक वीडियो साझा किए जहां वे ट्विंकल का 48वां जन्मदिन भी मनाएंगे। अक्षय कुमार की ये वीडियो चर्चा में हैं और फैंस इसको लेकर कमेंट कर रहे हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने समुद्र के किनारे जहां पर कुछ झोपड़ियां नजर आ रहीं हैं वहां साइकिल चलाते हुए एक वीडियो साझा किया। इसके अलावा उन्होने एक कैप्शन भी लिखा है।
उन्होने लिखा.. "जब आपका सोमवार रविवार जैसा दिखता है।" इस दौरान अक्षय कुमार ने प्रिंट शर्ट और काले रंग की शॉर्ट्स पहनी थी। अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर छुट्टी के दौरान परिवार के साथ घूमते हुए नजर आते रहते हैँ। इसके अलावा ट्विंकल खन्ना ने एक वीडियो साझा किया है।

उन्होने लिखा है.. "जन्मदिन का जश्न मेरी त्वचा के छिद्रों में सुनहरी धूप के साथ शुरू हो चुका है, मेरे बाल धुंधले नीले समुद्र से नमकीन हैं और मेरा दिल भर गया है। भव्य @discoversoneva #birthdaybreak पर एक गहरा आराम देने वाला ब्रेक।"
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म अतरंगी रे को लेकर चर्चा में है जो कि हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान और धनुष नजर आए हैं।
अक्षय कुमार ने आनंद एल राय फिल्म में एक विशेष कैमियो निभाया हैं। फिल्म को थिएटर्स में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज किया गया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार में फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications