ALERT: अक्षय कुमार नहीं.. ये KHAN थे 'एयरलिफ्ट' की पहली पसंद
[बॉलीवुड न्यूज] साल 2016 की शुरूआत अक्षय कुमार ने सुपरहिट फिल्म 'एयरलिफ्ट' के साथ की। फिल्म ने 124 करोड़ तक की कमाई कर ली है, जबकि फिल्म का कलेक्शन अभी भी जारी है। खासकर अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए काफी तारीफें लूटी हैं।
लेकिन क्या आपको पता है, इस सुपरहिट फिल्म के लिए अक्षय कुमार निर्देशक की पहली च्वॉइस नहीं थे। जी हां, राजा मेनन ने जब इस फिल्म की कहानी लिखी, तो वे किसी गंभीर एक्टर को मुख्य किरदार के लिए लेना चाहते थे.. न कि किसी सुपरस्टार को।
ALERT: 16 साल.. एक धमाकेदार सीक्वल.. अक्षय कुमार हैं फाइनल!
बता दें, एयरलिफ्ट के लिए निर्देशक की पहली पसंद इरफान खान थे। लेकिन एयरलिफ्ट के निर्माताओं में से एक निखिल आडवाणी ने निर्देशक को अक्षय कुमार का नाम सुझाया और उन्हें अक्षय से बात करने के लिए राजी किया।
राजा काफी मुश्किल से इसके लिए राजी हुए। उनका मानना था कि अक्षय कुमार भी फिल्म करने के लिए राजी नहीं होंगे। यदि राजी भी हुए तो इतनी गंभीरता से काम नहीं करेंगे। लेकिन बता दें, एयरलिफ्ट की स्क्रिप्ट जैसे ही अक्षय के हाथों में पहुंची.. वे तुरंत ही इस फिल्म के लिए राजी हो गए। और इसके बाद जो हुआ.. वह तो हम सभी जानते हैं.. फिल्म सुपरहिट..
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


