Shock: अक्षय कुमार नहीं थे 500 करोड़ी फिल्म की पहली पसंद, हॉलीवुड एक्टर ने किया Reject
इन दिनों बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन्ही फिल्मों में से एक है अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0.. इस फिल्म में अक्षय कुमार काफी वक्त बाद विलेन के अवतार में नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में उनके किरदार की पहली झलक देखकर ही मालूम होता है कि ये रोल कितना खतरनाक साबित होने वाला है। ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की सबसे मंहगी फिल्म बताई जा रही है। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे।
[B'Day Spcl: डेब्यू फिल्म से Dhamaka, खतरनाक विलेन तो कभी जबरदस्त कॉमेडी, 10 बेस्ट फिल्में]

जी हां! हाल ही में सामने में आया है कि वे इस फिल्म के लिए बाद में लिए गए। जब एक जाने-माने एक्टर ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। यह बात अक्षय के फैंस को ही हैरान कर सकती है कि 2.0 में विलेन के किरदार के लिए अक्षय कुमार की जगह एक हॉलीवुड हीरो को साइन किया गया था। ये अभिनेता थे अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर, अर्नोल्ड इस फिल्म को अपनी शर्तों पर बनाने की मांग कर रहे थे। जिसके चलते मेकर्स परेशान हो गए और उनसे समझौता रद्द कर दिया गया। जिसके बाद ये रोल अक्षय कुमार को मिल गया।
इस फिल्म का टीजर रिलीज के बाद इस फिल्म को जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। 450 करोड़ तके बजट में तैयार की जा रही ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी साबित होने वाली है। हाल ही में सामने आया है कि इस फिल्म के एक सीन के लिए 1 लाख मोबाइल फोन से 50 करोड़ का सेट तैयार किया गया। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुम बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications
