अक्षय कुमार ने फैन्स को दी तूफान की चेतावनी - वीडियो में कहा - घर पर ही रहना, बाहर मत निकलना
मुंबई में बुधवार को तेज़ तूफान निसर्ग के आने की संभावना है और मुंबई और महाराष्ट्र के तटीय इलाके अब इस तूफान से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने सरकार की मदद करते हुए जागरूकता फैलाने की कोशिश की है और एक वीडियो शेयर किया।
दिलचस्प है कि सुबह ही अक्षय कुमार का एक वीडियो रिलीज़ किया गया जहां वो लोगों से घर से बाहर निकल काम पर जाने का आग्रह कर रहे हैं।

ये वीडियो अक्षय ने सरकार की एक मुहिम के लिए शूट किया जिसके तहत अब लोगों को कोरोना के साथ रहना सीखना होगा और काम पर लौटना होगा।
लेकिन इस वीडियो के कुछ ही घंटों बाद अब अक्षय कुमार लोगों को घर पर रहने की सलाह दे रहे हैं और इसका कारण है मुंबई में आने वाला तेज़ तूफान निसर्ग। देखिए अक्षय कुमार ने फैन्स को क्या हिदायत दी है।


Click it and Unblock the Notifications












