ग्रैंड मस्ती जैसी मजेदार सेक्स कॉमेडी फिल्म मिली तो करेंगे अक्षय
हाल ही में हॉलीडे फिल्म के इंटरव्यू के दौरान अक्षय से पूछा गया कि आजकल सेक्स कॉमेडी काफी हिट हो रही है। क्या आप भी कभी इस तरह की फिल्में बनाना या इनमें काम करना चाहेंगे? इसपर अक्षय ने कहा "मुझे लगता है कि सेक्स कॉमेडी का जोनर काफी अच्छा है। मैंने सालों पहले गरम मसाला फिल्म की थी और वो सेक्स कॉमेडी भी थी। अगर मुझे भी अच्छी फिल्में मिलेंगी तो मैं करुंगा। ग्रैंड मस्ती काफी हिट हुई। लोगों ने काफी पसंद किया। अगर ऐसी फिल्में मिलेंगी तो जरुर करुंगा। सेक्स कोई वल्गर नहीं है। जिसे ना पसंद हो वो ना देखे लेकिन उनके ना देखने से ये फिल्मों के बिजनेस पर कोई असर नहीं पड़ता।"
कुल मिलाकर अक्षय सिर्फ इन फिल्मों में एक्टिंग ही नहीं करना चाहते बल्कि वो इन फिल्मों का निर्माण करने को भी तैयार हैं। उनका कहना है कि सेक्स में कोई गंदगी नहीं है। हम फिल्म में एक किरदार निभाते हैं। इसका ये मतलब नहीं कि हम भी रियल लाइफ में उनसे प्रभावित हैं। या फिर उन्हीं के जैसे हो जाएंगे। सेक्स कॉमेडी एक बेहतरीन जोनर है और हमें इस जोनर की फिल्में बनानी चाहिए। इसमें शर्माने की कोई बात ही नहीं है।
तो देखिये जल्द ही अक्षय कुमार आपको कुछ सेक्स कॉमेडी फिल्मों में भी नज़र आएंगे। बस थोड़ा इंतजार और करना होगा। हो सकता है कि अक्षय के इस इंटरव्यू के बाद ग्रैंड मस्ती के अगले सीक्वल के लिए अक्षय को ही चुना जाए।


Click it and Unblock the Notifications












