खूनी दरिंदा बनना चाहते हैं अक्षय कुमार
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अब विलेन बनकर खूनी दरिंदे का रोल करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी यह इच्छा मीडिया के सामने तब व्यक्त की जब वो अपनी आने वाली फिल्म स्पेशल छब्बीस के प्रामोशन के लिये निकले। इस फिल्म में वो सीआईडी ऑफीसर का रोल कर रहे हैं।
मीडिया से मुखातिब होने पर अक्षय ने कहा, "मैंने अपने जीवन में हीरो का रोल किया, रोमांस, कॉमेडी, सब किया। अब फुल फ्लेज विलेन बनना चाहता हूं, जो किसी दरिंदे से कम नहीं हो। जिसके अंदर जरा भी दया नहीं हो। मैं वो खूनी दरिंदा बनना चाहता हूं, जो किसी को भी नहीं बक्शे। फिल्म में ऐर सारा ऐक्शन हो।"
खिलाड़ी सीरीज- खिलाड़ी (1992), मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), खिलाडि़यों का खिलाड़ी (1996), मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी (1997), इंटरनेशनल खिलाड़ी (1999), खिलाड़ी 420 (2000) और खिलाड़ी 786 (2012) के लिये मशहूर अक्षय का कहना है कि वे अपनी फिल्मों के लिये बहुत ज्यादा चूज़ी नहीं रहे। जो अच्छी लग गई वही फिल्म कर ली।
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही स्पेशल छब्बीस के बारे में अक्षय ने बताया कि यह भी ऐ ऐक्शन थ्रिलर है। इसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर, जिम्मी शेरगिल और काजल अग्रवाल हैं। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि 2013 मेरे लिये लकी साबित होगा और यह फिल्म जरूर हिट होगी।" यह फिल्म 8 फरवरी को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












