दारा सिंह का रोल निभाना चाहते हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार दारा सिंह की बायोपिक में दारा सिंह का किरदार निभाना चाहते हैं।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ऐसे एक्टर हैं जिन्हें कैसा भी रोल दे दिया जाए सभी रोल में परफेक्ट लगते हैं। अब अक्षय कुमार एक ऐसा रोल निभाना चाहते हैं जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां..अक्षय चाहते हैं कि वो दारा सिंह की बायोपिक में दारा सिंह का रोल निभाएं।

अक्षय ने शनिवार को हुए एक समारोह में कहा कि अगर कभी दारा सिंह के जीवन पर फिल्म बनती है, तो वह इसमें उनका किरदार निभाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'अगर बिंदू मुझसे कहते हैं, तो मैं दारा सिंह का किरदार निभाना चाहूंगा।


Click it and Unblock the Notifications