सुशांत सिंह राजपूत की ये पॉपुलर फिल्म अक्षय कुमार करना चाहते थे, निर्देशक ने कर दिया रिजेक्ट!
सुशांत सिंह राजपूत के 7 साल के करियर की सबसे अहम फिल्म में से एक रही है एमएस धोनी बॉयोपिक। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी 2016 में आई इस फिल्म के लिए सुशांत को खूब सराहना मिली थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म को अक्षय कुमार करना चाहते थे? जी हां, फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने इस बात का खुलासा किया था कि अक्षय ये फिल्म करना चाहते थे।
Recommended Video
धोनी के रोल के लिए अक्षय कुमार ने भी काफी कोशिशें की थीं और वे लगातार फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे से उन्हें इस फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए कह रहे थे। लेकिन नीरज पांडे ने सुशांत को ही फाइनल किया। बता दें, अक्षय कुमार और नीरज पांडे ने एक साथ बेबी, स्पेशल 26 जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं।

निर्देशक ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात करते हुए कहा था कि, अक्षय के लिए मुमकिन नहीं था कि वे फिल्म में 16-17 साल के यंग धोनी का किरदार निभा सकें इसीलिए ही मैंने उन्हें फिल्म में एम एस धोनी के लिए नहीं चुना था। सुशांत ने धोनी की बॉडी लैंग्वेज को काफी सही तरीके से पकड़ा। उसने धोनी बनने के लिए कड़ी मेहनत की।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications