अक्षय कुमार को करनी ही थी ये फिल्म...लेकिन डायरेक्टर नहीं माने!
एम एस धोनी बायोपिक का पोस्टर महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर रिलीज़ किया गया। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत कैप्टन कूल के रोल में दिखने वाले हैं और फिल्म सितंबर में रिलीज़ हो रही है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं नीरज पांडे जो अक्षय कुमार के साथ स्पेशल 26 और बेबी जैसी फिल्म दे चुके हैं।
["मुझे ये फिल्म करनी है तो करनी है...कैसे भी!" - सलमान खान]
हाल ही में अक्षय कुमार ने बताया कि वो खुद ये रोल करना चाहते थे लेकिन नीरज पांडे ने यह कहकर मना कर दिया कि वो कहीं से भी धोनी जैसे नहीं दिख पाएंगे। हालांकि अक्षय को ऑन स्क्रीन ये किरदार निभाने में काफी दिलचस्पी थी लेकिन नीरज नहीं माने।

फिलहाल अक्षय कुमार नीरज पांडे के प्रोडक्शन में रूस्तम में काम पूरा कर चुके हैं और फिल्म का प्रमोशन जल्द ही शुरू होगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और लोगों को काफी पसंद भी आया है।
ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर अक्षय कुमार के रूस्तम ट्रेलर को बधाई दी। ऋतिक ने लिखा कि अक्षय कुमार, रूस्तम का ट्रेलर शानदार लग रहा है। अच्छी फिल्में अच्छी पसंद से बनती हैं। क्यों ट्विंकल?
[2016 BoxOffice: 6 महीने में कौन बिका और कौन टिका, पढ़िए रिपोर्ट]
वहीं अजय देवगन ने रूस्तम की तारीफ करते हुए लिखा कि काफी समय बाद मैंने कोई चीज़ दोबारा देखनी चाहिए। ये ट्रेलर इतना शानदार है। रूस्तम 12 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications