बेसब्री से इंतजार है दूजे बच्चे काः अक्षय कुमार

अक्षय चाहते हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा अपनी पत्नी ट्विंकल को दें। मालुम हो कि अक्षय और ट्विंकल खन्ना ने 2001 में शादी की थी और उनका 11 साल का बेटा आरव है। अक्षय ने कहा आरव इस समय बहुत खुश है कि उसके घर में कोई उससे भी छोटा आने वाला है।
अपनी फिल्म राउड़ी राठौड़ के सिलसिले में उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए निर्देशक, कोरियोग्राफर प्रभु देवा के साथ ताल से ताल मिलाना बेहद ही मुश्किल काम था। उनकी कोरियोग्राफी में काम करना वाकई मुश्किल था। फिल्म का अंदाज दक्षिण भारतीय है जिसमें 70 के दशक के एक्शन और भारी भरकम डालॉग्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications