प्रभास VS अक्षय कुमार- आदिपुरुष और रक्षाबंधन की रिलीज डेट का ऐलान, 2022 की एक बड़ी क्लैश पक्की
ओम राउत के निर्देशन में बन रही बिग बजट फिल्म 'आदिपुरुष' के रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन स्टारर यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आदिपुरुष पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली है- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
रामायण से प्रेरित इस फिल्म में प्रभास बनेंगे, कृति सैनन होंगी सीता, सनी सिंह होंगे लक्ष्मण और सैफ अली खान निभाएंगे लंकेश का किरदार। फिल्म 2021 फरवरी से फ्लोर पर आ चुकी है।

बहरहाल, फिल्म की रिलीज डेट तो फाइनल है, लेकिन अब इसी तारीफ को लॉक किया है अक्षय कुमार ने। जी हां, 11 अगस्त 2022 को आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म रक्षाबंधन भी रिलीज हो रही है, जिसमें अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यानि की स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश फाइनल हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications