अक्षय कुमार VS अजय देवगन- 2019 दिवाली होगा धमाकेदार क्लैश.. फाइनल है!
साल 2019 फिल्मों के मामले में काफी धमाकेदार होने वाला है। जहां सभी सुपरस्टार्स अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों के साथ आने वाले हैं। वहीं, परेशानी यह है कि कई बड़ी फिल्में आपस में टकराने भी वाली हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 2019 की दिवाली सुपरस्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन की कॉमेडी फिल्मों के बीच भिड़ंत होने वाला है।
जी हां, अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 ने महीनों पहले से ही 2019 की दिवाली डेट को बुक कर रखा था। लेकिन लगता है अजय देवगन अपनी अगली कॉमेडी फिल्म के साथ टक्कर लेने वाले हैं। दरअसल, अजय देवगन एक बार फिर अपने सन ऑफ सरदार डाइरेक्टर अश्विनी धीर के साथ काम करने वाले हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। निर्देशक ने हिंट दिया है कि ये फिल्म सन ऑफ सरदार 2 हो सकती है।

वहीं, उन्होंने आगे कहा है कि, हम नवंबर- दिसंबर तक फिल्म शुरु करेंगे। जिसे खत्म होने में 6-7 महीने लगेंगे। लिहाजा, उम्मीद है कि फिल्म दिवाली पर रिलीज हो जाए। फिलहाल मैं डेट लॉक नहीं कर सकता। हम्मम..
अब एक तरफ है अजय देवगन की हिट फिल्म सन ऑफ सरदार की सीक्वल .. दूसरी तरफ है अक्षय की हाउसफुल की चौथी सीक्वल.. जाहिर है यह क्लैश काफी धमाकेदार होने वाला है।
बहरहाल, यहां जानते हैं 2019 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications