Akshay Kumar: जन्मदिन पर परिवार संग महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार, भस्म आरती से वीडियो वायरल

Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर वो उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर भी नजर आए। इस दौरान उनके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी महाकाल में दिखे।
मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने भस्म आरती में आए हैं। नंदी हॉल में उन्होंने ध्यान लगाया, भस्म आरती में शामिल हुए और बाद में गर्भग्रह के बाहर से भगवान महाकाल का पूजा अर्चना की।
अक्षय कुमार ने किया भगवान शिप का जाप
इस दौरान अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव परंपरागत वेशभूषा में नजर आए। नंदी हॉल में बैठकर सभी ने भगवान शिव का जाप किया। दर्शन के बाद, मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है कि साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाएं।
देश की तरक्की हो.. ये कामना की
अक्षय कुमार ने कहा उन्होंने महाकाल से देश की तरक्की की कामना की है। वहीं, शिखर धवन ने कहा, "महाकाल का धन्यवाद कि उन्होंने हमें यहां बुलाया।" वहीं, जब शिखर धवन से वर्ल्ड कप को लेकर सवाल किया गया तो अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा, "ये छोटी-छोटी चीजें हैं। यूं ही जीत जाएंगे, जय महाकाल।"
बता दें, अक्टूबर में अक्षय कुमार की अगली फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका नाम है 'मिशन रानीगंज'। यह फिल्म "रानीगंज कोलफील्ड" में एक असल जीवन की घटना और दिवंगत श्री जसवंत सिंह गिल के साहसिक काम से प्रेरित है।


Click it and Unblock the Notifications