..................... Akshay Kumar Visits Haji Ali Dargah In Mumbai Donates 1.21 Crore For Renovation - Hindi Filmibeat

पहले लंगर करवाया और अब दरगाह पहुंचे Akshay Kumar, एक हिट के लिए तरह रहे एक्टर ने लिया ऊपरवाले का सहारा

Akshay Kumar

Akshay Kumar Went Haji Ali: अक्षय कुमार, जो अपनी आने वाली फिल्म 'खेल खेल में' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, गुरुवार (8 अगस्त) को मुंबई में हाजी अली दरगाह पर आशीर्वाद लेने पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह फेमस दरगाह में नजर आ रहे हैं।

एक्टर ने हाजी अली दरगाह के रेनोवेशन के लिए 1.21 करोड़ रुपये का दान भी दिया। हाजी अली ट्रस्ट के अधिकारी मोहम्मद अहमद ताहिर के जारी एक बयान के अनुसार, अक्षय ने एक हिस्से के रिनोवेशन की जिम्मेदारी ली है। कथित तौर पर, एक्टर को उनके योगदान के लिए ट्रस्ट ने सम्मानित भी किया गया।

अक्षय ने दरगाह पर चादर भी चढ़ाई। फोटो और वीडियो में वह डेनिम शर्ट और जींस पहने और सिर पर सफेद कपड़ा बांधे नजर आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले अक्षय ने मुंबई में अपने घर पर एक छोटा सा लंगर अरेंज किया था। कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वे खुद बाहर निकलकर जरूरतमंदों को खाना बांटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षय को मास्क और टोपी से अपना चेहरा ढके हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वे अपने घर के आसपास लंगर के लिए इकट्ठा हुए लोगों के लिए प्लेट में खाना परोसते और उन्हें गेट से बाहर भेजते नजर आए।

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, अक्षय फिल्म 'खेल खेल में' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 15 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर आने वाली है। फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल, आदित्य सील जैसे कलाकार भी हैं।

यह फिल्म श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित, स्त्री 2 और जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की हाई-ऑक्टेन थ्रिलर, वेदा से टकराएगी।

अक्षय को आखिरी बार फिल्म सरफिरा में देखा गया था, जो सूर्या की 2020 की ब्लॉकबस्टर सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक थी। क्रिटिक्स से शानदार रिव्यूज मिलने के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में विफल रही और यह बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख रुपये कमाने में सफल रही।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X