वीडियो बनाता रहा फैन, गुस्से में आए खिलाड़ी कुमार, अब उसी ने बताई अपनी आपबीती, कहा- 'मेरा फोन खींचा और...'

Akshay Kumar

Akshay Kumar viral video: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया, जिसमें वो एक फैन पर गुस्सा होते दिखे। वीडियो में साफ नजर आया कि एक फैन चुपचाप उनका वीडियो बना रहा था, जिससे अक्षय नाराज हो गए।

फैन ने खुद बताई पूरी बात

अब उसी फैन ने एक नया वीडियो शेयर कर बताया कि असल में हुआ क्या था। उसने बताया कि वह ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ा था, तभी उसकी नजर एक ऐसे शख्स पर पड़ी जो उसे अक्षय कुमार जैसे लगे। पुष्टि करने के लिए उसने पीछे से एक छोटा सा वीडियो रिकॉर्ड किया।

फैन ने कहा- 'जब मैंने आगे से रिकॉर्ड करना चाहा, तो अक्षय कुमार ने मुझे देख लिया और सीधा आकर मेरा फोन पकड़ लिया।' उस शख्स का कहना है कि शायद अक्षय उस वक्त किसी जरूरी काम में बिजी थे, इसलिए उन्होंने गुस्से में ऐसा किया। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने फोन वापस किया और बात भी की।

फैन ने आगे बताया कि अक्षय ने उनसे कहा- 'सॉरी बेटा, अभी थोड़ा बिजी हूं, प्लीज डिस्टर्ब मत करो।' फैन ने उनसे कहा कि ये बात वो आराम से भी कह सकते थे। इसके बाद अक्षय ने उसका हालचाल पूछा और फिर सेल्फी भी खिंचवाई। फैन ने इस पूरे वाकये को ज्यादा सीरियस नहीं माना और कहा- 'अक्षय सर बहुत अच्छे इंसान हैं।'

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को लेकर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे। कुछ का मानना है कि किसी की इजाजत के बिना वीडियो बनाना सही नहीं है, खासकर जब बात सेलेब्रिटीज की हो। वहीं कुछ लोगों ने अक्षय के शांत रवैये की तारीफ की और कहा कि उन्होंने काफी समझदारी से सिचुएशन को संभाला।

सूत्र का नया दावा

एक सूत्र के मुताबिक, जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें घटनाक्रम सही नहीं दिखाया गया है। असल में, अक्षय पहले ही फैन के साथ सेल्फी ले चुके थे, लेकिन फैन (जो एक डिलीवरी बॉय बताया जा रहा है) स्कूटी से उनका पीछा करता रहा और वीडियो बनाता रहा। इसी वजह से अक्षय नाराज हुए।

अक्षय कुमार के आने वाले प्रोजेक्ट्स

छुट्टियों के बाद अक्षय कुमार का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं-

भूत बांग्ला- इस हॉरर-कॉमेडी में वामिका गब्बी और परेश रावल भी होंगे।

हेरा फेरी 3- लंबे इंतजार के बाद इस आइकॉनिक फ्रेंचाइज़ी की अगली किस्त आ रही है।

वेलकम टू द जंगल- 15 से ज्यादा स्टार्स से भरी इस फिल्म में अक्षय मुख्य भूमिका में हैं।

जॉली एलएलबी 3- इस फिल्म में अक्षय एक बार फिर वकील के रोल में नजर आएंगे।

हैवान- इस फिल्म में अक्षय और सैफ अली खान लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X