..................... Akshay Kumar Vijay Raj Paresh Rawal Rajkumar Rao Johnny Lever these stars played transgender on big screen - Hindi Filmibeat

बड़े पर्दे पर इन स्टार्स ने निभाई ट्रांसजेंडर की भूमिका, सुष्मिता सेन से लेकर अक्षय कुमार का भी नाम शामिल

These Stars Played Transgender On Screen

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक कई सारे ऐसे सितारे भी हैं जो कि अपने किरदार को निभाने से कभी भी घबराते नहीं है। इतना ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई सारे सितारे ऐसे हैं जो कि चाहते हैं कि वह कोई ऐसा किरदार निभाए जिन्हें दर्शकों द्वारा भी खूब प्यार मिले। हाल ही में सुष्मिता सेन ने आने वाली वेब सीरीज ताली का पहला लुक शेयर किया। इस सीरीज में वह किन्नर का किरदार निभा रही हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो कि स्क्रीन पर किन्नर का किरदार निभा चुके हैं और उनको काफी लोकप्रियता भी हासिल हुई।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने तमिल फिल्म 'कंचना' के हिंदी रीमेक 'लक्ष्मीबम' में डबल रोल अदा किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार का रोल बिल्कुल ही अलग नजर आया। बता दें कि एक्टर ने इस हॉरर फिल्म 'लक्ष्मीबम' में किन्नर का किरदार निभाया। यहां तक कि उन्होंने किन्नरों की जिंदगी में आने वाली परेशानियों का भी इस फिल्म में जिक्र किया। जब इस फिल्म का उन्होंने प्रमोशन किया तो कई सारी किन्नरों के साथ में भी उन्होंने मुलाकात की।

विजय राज

विजय राज की भूमिका हर बार दर्शकों को खूब पसंद आती है। उन्होंने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी हुई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में किन्नर का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनको रजिया बाई के किरदार में देखा गया। इस फिल्म में आलिया भट्ट के गंगूबाई के किरदार के साथ-साथ विजय राज के इस किरदार को देखने के लिए भी दर्शक काफी उत्साहित थे।

परेश रावल

परेश रावल ने भी स्क्रीन पर काफी जबरदस्त भूमिका निभाई है। उन्होंने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'तमन्ना' में किन्नर की भूमिका निभाई। इस फिल्म के दौरान उन्होंने ट्रांसजेंडर की ज़िंदगी को एक सकारात्मक तरीके से पर्दे पर उतारा। उनको इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

राजकुमार राव

राजकुमार राव अपने उम्दा एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने बंगाली फिल्म 'एनी सायरा बानो' में किन्नर का किरदार निभाया। इस फिल्म में उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया और उनका किरदार भी काफी लोगों को खूब भाया।

जॉनी लीवर

जॉनी लीवर हमेशा से ही पर्दे पर अपने किरदार से हर किसी को हंसाते आए हैं। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'हाउसफुल 4' और 'जीत' के साथ-साथ कई सारी और फिल्मों में भी किन्नर का किरदार निभाया।

Read more about: akshay kumar vijay raj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X