Breaking Buzz: आर बाल्कि की स्पेस फिल्म की कास्ट फाइनल - अक्षय कुमार और विद्या बालन, नाम है...
अक्षय कुमार और आर बाल्कि ने हाल ही में पैडमैन के साथ एक एतिहासिक फिल्म बनाई है और खबर है कि आर बाल्कि के अगले प्रोजेक्ट के लिए भी अक्षय कुमार का नाम फाइनल हो चुका है। खबरों की मानें को अक्षय कुमार और आर बाल्कि, एक साथ एक स्पेस फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं जो वैसे महिला प्रधान है।
बॉलीवुड बबल की एक रिपोर्ट की मानें तो आर बाल्कि की इस फिल्म में विद्या बालन और निम्रत कौर मुख्य भूमिका में होंगी वहीं अक्षय सहायक भूमिका निभाएंगे। फिल्म में विद्या और निम्रत, साइंटिस्ट बनी हैं जो मार्स पर रिसर्च करने की तैयारी कर रही हैं। इतना ही नहीं माना जा रहा है कि फिल्म का नाम महिला मंडली है।

फिल्म भारत की पहली महिला साइंटिस्ट की टीम पर आधारित एक कहानी होगी जिसको साथ जोड़ने का काम करेंगे अक्षय कुमार। फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिलहाल बॉलीवुड में कई स्पेस फिल्मों की तैयारी चल रही है।
एक तरफ जहां राकेश शर्मा बायोपिक सैल्यूट की तैयारी चल रही हैं जिसमें शाहरूख खान और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे वहीं दूसरी तरफ चंदा मामा दूर के नाम की एक फिल्म की चर्चा है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत हैं या नहीं पता नहीं। खबरे हैं कि प्रियंका चोपड़ा को लेकर कल्पना चावला बायोपिक भी चर्चा में हैं।
इनमें से कौन सी फिल्में आती हैं ये देखना दिलचस्प होगा। तब तक आप देखिए अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
