'साहो' से टकराने को तैयार अक्षय कुमार- 'मिशन मंगल' की रिलीज डेट हो गई फाइनल
Recommended Video
अक्षय कुमार, विद्या बालन की फिल्म 'मिशन मंगल' की रिलीज डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ था। अफवाहें थी कि फिल्म को प्रीपोन कर लिया गया है। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स हैं कि 'मिशन मंगल' की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं है। फिल्म 15 अगस्त 2019 को ही रिलीज हो रही है। बता दें, इसी दिन प्रभास- श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' भी रिलीज की जा रही है, जो कि तमिल, तेलुगु और हिंदी में आएगी।
मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और नित्या मेनन मुख्य किरदारों में दिखेंगे। आर बाल्कि के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। यह भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन किया है जगन शक्ति ने। इस फिल्म पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, यह फिल्म फिल्म पूरी तरह से पांचों एक्ट्रेस पर आधारित है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा।
बहरहाल, साहो ही नहीं बल्कि 15 अगस्त को ही जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी आ रही है। कोई शक नहीं कि यह एक धमाकेदार भिड़ंत होगी।


Click it and Unblock the Notifications