अक्षय कुमार की मिशन मंगल महाराष्ट्र में हुई टैक्स फ्री, बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार से कमाई
अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर मिशन मंगल को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया गया है। 15 अगस्त को रिलीज हुई ये मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बीच बुधवार यानी कि आज राज्य मंत्रिमंडल ने मिशन मंगल फिल्म के राज्य जीएसटी टैक्स वापस करने के लिए शासनादेश जारी करने को मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडवणीस की अध्यक्षता में राज्य अतिथिग्रह सह्याद्री में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसला लिया गया। ज्ञात हो कि फिल्म देश-विदेश में अब तक कमाई के मामले में लगातार आगे बढ़ती चली जा रही है। सोमवार को भी इस फिल्म ने 4 करोड़ की कमाई की है।

अनुमान के मुताबिक मंगलवार को भी इस फिल्म ने अपने खाते में 3 करोड़ की कमाई जोड़ी है। इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म अब तक 163 करोड़ की कमाई बताई जा रही है। विदेश में इस फिल्म ने 5.8 मिलियन की कमाई कर दी है।
बता दें कि इस फिल्म ने अक्षय कुमार की केसरी और जॉली एलएलबी का रिकॅार्ड तोड़ दिया है। फिल्म की कहानी इसरो के मंगल अभियान की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन,तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications











