अक्षय कुमार को कहा गद्दार, उठे देशभक्ति पर सवाल, कनाडा के एक Video ने मचाया तहलका
हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपनी देशभक्ती और सोशल मैसेज से जुड़ी फिल्मों की वजह से पहचाने जाते हैं। वहीं पिछले 1-2 सालों में उन्होंने एक से एक देशभक्ति से जुड़ी फिल्में दी हैं। उनकी एक ऐसी शानदार फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय सम्मान भी मिला है लेकिन अब हाल ही में अक्षय कुमार की देशभक्ति और भारतप्रेम पर जबरदस्त सवाल उठने लगे हैं और ये सवाल उठाने वाले और कोई नहीं खुद उनके फैंन हैं। कुछ ने उन्हें गद्दार तक भी कह डाला.. आप भी सोच रहे हैं न कि ऐसा क्या हुआ...
[Happy Birthday Salman: दबंग खान का ऐसा अंदाज, 10 Pics देखकर होश उड़ जाएंगे, शानदार- सुपरहिट]
दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कनाडा के एक ईवेंट के दौरान स्पीच दे रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा- 'टोरौंटो मेरा घर है.. इस इंडस्ट्री (बॉलीवुड) से रिटायर होने के बाद वह कनाड़ा आकर ही बस जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली जगह है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर फैंस काफी नाराज हैं और अक्षय कुमार का काफी भद्दे-भद्दे कमेंट्स मिल रहे हैं।

बता दें कि अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता है उनके विकिपीडिया प्रोफाइल में भी लिखा है कि वे भारत में जन्मे कनाडाई अभिनेता हैं। अक्षय कुमार की कनाडा नागरिकता पर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। वीडियो देखने के बाद जैसे अक्षय के भारतीय फैंस का दिल ही टूट गया लोग उन्हें गद्दार बुला रहे हैं तो कुछ लोगों ने कहा 'देख लो देशभक्ति को कैसे कैश किया जाता है'.. बहरहाल, जो भी हो अक्षय कुमार के लिए वाकई ये काफी निगेटिव है। इसी बात पर आगे जानें अक्षय कुमार की देशभक्ति की फल्मों के बारे में-
यहां देखें वीडियो-
I also must tell you one thing, This is my TORONTO is my home. When I retire from Bollywood Industry, I'll shift here with all my wealth. (2018) pic.twitter.com/pFZLBi8SUp
— History of India (@RealHistoryPic) December 23, 2018


Click it and Unblock the Notifications