अक्षय कुमार की बेल बॉटम की स्पेशल स्क्रीनिंग, लारा से लेकर वाणी कपूर तस्वीर में आए नजर
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेल बॉटम' की रिलीज़ डेट एनाउंस हो चुकी है। अक्षय कुमार की यह फ़िल्म 27 जुलाई को ग्लोबल स्तर पर थेयटर्स में रिलीज़ की जाएगी। पिछले हफ़्ते अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फ़िल्म बेल बॉटम का एक टीज़र भी शेयर किया था।
अब हुमा क़ुरैशी ने इस फ़िल्म के सितारों के साथ एक सेल्फ़ी शेयर की है। हुमा क़ुरैशी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए फ़ोटो में बेल बॉटम की टॉप स्टार कास्ट दिखाई दे रहे हैं। इस फ़ोटो में हुमा के साथ अक्षय कुमार, लारा दत्ता और वाणी कपूर दिखाई दे रहे है जो विक्टरी साइन के साथ पोज कर रहे हैं।

हुमा कुरौशी ने जो फ़ोटो शेयर किया है उसके बैकग्राउंड में एक प्रोजेक्टर स्क्रीन दिखाई दे रही है, जिसमें फ़िल्म का नाम दिख रहा है। इस फ़ोटो को शेयर करते हुए हुमा क़ुरैशी ने यूज़र्स से इस फ़िल्म का नाम पता लगाने के लिए कहा है।
इस फ़ोटो में हुमा क़ुरैशी ने लारा दत्ता, अक्षय कुमार और हुमा क़ुरैशी को टैग किया है। इस फ़ोटो में को तीनों स्टार ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर भी किया है।

बेल बॉटम की स्पेशल स्क्रीनिंग
वाणी कपूर ने भी एक फ़ोटो शेयर किया है जिसमें फ़िल्म के चारों स्टार कास्ट - अक्षय कुमार, लारा दत्ता और हुमा क़ुरैशी प्रोजेक्टर स्क्रीन के सामने दिखाई बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस फ़ोटो में वो लिखती हैं आपको थेयटर पर मिलते हैं।

बेल बॉटम की कहानी
बता दें कि बॉलीवुड की अपकमिंग फ़िल्म बेल बॉटम 1980 के पृष्ठभूमि पर बनी हुई है। अक्षय कुमार की इस फ़िल्म ने पिछले साल खूब सुर्ख़ियां बटोरी थी।

कोरोना में पूरी की शूटिंग
यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फ़िल्म थी जिसकी शूटिंग कोरोना महामारी के बीच में पूरी हुई थी। इस फ़िल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में हुई थी। इस फ़िल्म की पूरी कास्ट और क्रू मैंबर्स को बायो बब्बल में रखा गया था।

बेल बॉटम में रोल अक्षय कुमार का रोल
बेल बॉटम फ़िल्म एक थ्रिलर मूवी है जो जासूसी पर बनी है। अक्षय कुमार इस फ़िल्म में RAW एजेंट की भूमिका में नज़र आ रहे हैं।

बेल बॉटम में रोल लारा दत्ता का रोल
यह फ़िल्म 1980 के शुरुआती दशक में हुए प्लेन हाईजैक मामले पर बनी है। इस फ़िल्म में लारा दत्ता भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में दिखाई दे रही हैं।

वाणी कपूर का बेल बॉटम में रोल
वहीं वाणी कपूर अक्षय कुमार के पत्नी के रोल में दिखाई देंगी। वाणी को पहली बार अक्षय के अपोसिट काम करने का मौका मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











