अक्षय कुमार-वाणी कपूर की बेल बॉटम का ट्रेलर रिलीज, दमदार स्टारकास्ट- देखिए वीडियो
अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म बेल बॉटम का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दिल्ली में भव्य लॉन्च में बेल बॉटम का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसे लॉन्च करने के लिए अक्षय कुमार के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी पहुंची। अक्षय कुमार ने एक बार फिर दमदार अवतार से दर्शकों को प्रूव कर दिया है कि वह बॉलीवुड के खिलाड़ी हैं।
पहली बार अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। दोनों का इस ट्रेलर में रोमांस भी देखने को मिला है। ट्रेलर में उनके साथ साथी कलाकारों की झलक भी दिखी। फिल्म के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म धाकड़ होने वाली है। फिल्म बेल बॉटम की रिलीज में चंद दिन बाकि है। अब इस ट्रेलर ने फैंस को बेकरार कर दिया है।

बता दें बेल बॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में 3डी में रिलीज होने जा रही है। साल 2019 में अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म थिएटर में गुड न्यूज रिलीज हुई थी इसके बाद अब लंबे समय के इतंजार के बाद बेल बॉटम थिएटर्स में दस्तक देने जा रही हैं।
बेल बॉटम ट्रेलर के लॉन्च में वाणी कपूर जहां व्हाइट खूबसूरत लुक में नजर आईं तो वहीं अक्षय कुमार फिट और हैंडसम अवतार में दिखे। अक्षय कुमार के अलावा उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी इस ट्रेलर लॉन्च के मौके पर नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications