Ohh..अक्षय कुमार ने शुरू की.. अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म की तैयारी ...
अक्षय कुमार एक बार फिर खिलाड़ी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। पटियाला हाउस के बाद अक्षय गोल्ड में हॉकी प्लेयर की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके लिए वह जल्द तैयारी शुरू करने जा रहे हैं।
जॅाली एलएलबी 2 के सौ करोड़ क्लब में शामिल होने के साथ ही अक्षय कुमार की टॅायलेट -एक प्रेम कथा की चर्चा तेजी से शुरू हो गई है। इस बीच अब अक्षय की बहुप्रतिक्षित फिल्म गोल्ड भी सुर्खियों में आ गई है।
इसकी एकमात्र वजह इस फिल्म की कहानी है। अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जो कि साल 1948 में सेट है। इस दौरान भारत ने हॉकी में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था।

मिली जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार जल्द ही इस फिल्म के लिए अपनी तैयारी शुरू करने वाले हैं। इसके लिए वह प्रोफेशनल हॉकी प्लेयर से ट्रेनिंग लेंगे।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अमित साध भी नजर आने वाले हैं। उन्होंने फिलहाल अपने किरदार की तैयारी शुरू कर दी है।
पिछले तीन सप्ताह से अमित साध हॉकी सीखने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी और गोल्ड मेडलिस्ट युवराज वाल्मीकि अमित साध को ट्रेनिंग दे रहे हैं।
बांद्रा स्थित सेंट एंड्रू चर्च ग्राउंड पर अमित रोजाना तीन से चार घंटे हॉकी की सीखने की तैयारी कर रहे हैं। बहरहाल,कि यह पहली बार नहीं है जब अमित साध किसी खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले भी वह काय पो छे और सुल्तान में खेलते हुए नहीं बल्कि किसी ना किसी खेल से जुड़े हुए दिखाई दिए थे।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार दुसरी बार किसी खिलाड़ी की भूमिका में दिखाई देंगे। इससे पहले वह पटियाला हाउस में गेंदबाज का किरदार निभाया था। गोल्ड साल 2018 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications