अक्षय कुमार की सूर्यवंशी पर चौंकाने वाला खुलासा, सलमान खान से चुराया टाइटल, Shocking
2019 आते ही बड़ी-बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। इन्हीं में से एक है अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी.. इस फिल्म में अक्षय के अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो करते नजर आने वाले हैं। वहीं सूर्यवंशी के लिए पहली बार रोहित शेट्टी और बोनी कपूर साथ आ रहे हैं। हाल ही में खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म की टीम में एक शख्स ऐसा है जिसके न होने से फिल्म लटक सकती थी।
[B'day Spcl: बॉलीवुड के सबसे दमदार 'खान', इनके आगे बड़े-बड़े फुस्स, आज है दुआओं की जरूरत]
ये शख्स और कोई नहीं बल्कि बोनी कपूर हैं.. दरअसल, 'सूर्यवंशी' टाइटल से सालों पहले सलमान खान की एक फिल्म आ चुकी है। ये टाइटल प्रोड्यूसर विजय गलानी के पास था। जिसके चलते रोहित शेट्टी को ये टाइटल लेने में परेशानी आ रही थी। वहीं तब हीरो बनकर आगे आए प्रोड्यूसर बोनी कपूर, जी हां! बोनी ने ही विजय से 'सूर्यवंशी' टाइटल दिलाने में रोहित शेट्टी की मदद की और तब जाकर अक्षय कुमार की फिल्म को सूर्यवंशी नाम मिला।

बता दें कि सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की जबरदस्त मसाला फिल्म साबित होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का रोल एक एटीएस ऑफिसर के रूप में दिखाई देंगे। वहीं अजय और रणवीर का कैमियो फिल्म का मजा दोगुना कर देगा। बहरहाल, आगे जानें अक्षय कुमार की आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications