अक्षय कुमार का 2019 Dhamaka, फिल्म में नई एंट्री, अब बनेगी सबसे बड़ी फिल्म
इन दिनों रणवीर-दीपिका की शादी की खबरें ही टॉप न्यूज में बनी हुई हैं लेकिन यहां हम आपके लिए अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म के बारे में बड़ी खबर लेकर आए हैं। अक्षय कुमार की फिल्म मंगल मिशन की कास्ट हाल ही में फाइनल हुई है वहीं ऐसे में ये फिल्म चर्चा में आ गई है। फिल्म मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और नित्या मेनन मुख्य किरदारों में दिखेंगे। वहीं अब इस फिल्म में एक नई एंट्री हो गई है।
[दीपवीर की Wedding Pics सबसे पहले, खत्म हुआ लंबा इंतजार, देखकर उछल पड़ेंगे आप]
केसरी, हाउसफुल 4 के बाद 2019 में अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म होगी 'मिशन मंगल'। इस फिल्म की स्टार कास्ट को हाल ही में एक्टर संजय कपूर ने ज्वाइन किया है। बताया जा रहा है कि वे इस फिल्म में विद्या बालन के पति के किरदार में नजर आएंगे। पहले खबरें आ रही थीं कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन कपल के तौर पर नजर आएंगे। मंगल मिशन ज्वाइन करने की जानकारी खुद संजय ने मीडिया को दी है और वे इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित भी हैं।

बता दें कि यह भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा। देखा जाए तो इन दिनों अंतरिक्ष बॉलीवुड का फेवरिट विषय बन चुका है। जहां फिल्म जीरो में शाहरुख चांद पर जा रहे हैं.. वहीं सुशांत सिंह राजपूत भी 'चंदा मामा दूर के' साइन कर चुके हैं। वहीं, शाहरुख खान की अगली फिल्म होगी- सारे जहां से अच्छा, जो कि भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बॉयोपिक फिल्म होगी। बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications