Housefull 4 का बाहुबली कनेक्शन, इतना जबरदस्त सीन, अक्षय कुमार के फैंस उछल पड़ेंगे
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इन्हीं फिल्मों में से एक है अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म हाउसफुल 4। इस फिल्म की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही हैं। वहीं इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक तगड़ी खबर आ रही है। ये खबर जानकर आप खुशी से उछल पड़ेंगे। अक्षय कुमार की इस फिल्म में मजेदार बाहुबली कनेक्शन देखने को मिलेगा। कनेक्शन क्यों इस फिल्म में बाहुबली के सीन ही देखने को मिलेंगे। चौंक गए न!
[बर्बाद हो रहा था सलमान का करियर, इन दो लोगों ने संभाला, हैरान रह जाएंगे आप!]
जी हां! इस फिल्म के मेकर्स ने यूके में शूटिंग पूरी करने के बाद एक तगड़ा सेट तैयार किया है। ये सेट जैसलमेर में है और ये सेट बाहुबली के सेट की नकल है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में पीरियड सीन डाला गया है जिसमें बाहुबली के सीन कॉपी किए गए हैं, इसमें वॉर सीन भी हैं लेकिन ये सारे सीन कॉमेडी हैं। यानी बाहुबली का कॉमेडी वर्जन हाउसफुल 4 में दिखाया जाएगा। ये पहले ही सामने आ चुका है कि इस फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी दिखाई जाएगी।

हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सैनन और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में होंगे। साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल फ्रैंचाइजी को अलग स्तर पर ले जाना चाहते हैं। लिहाजा, इस बार फिल्म का बजट भी काफी बढ़ा दिया गया है। हाउसफुल 4 दो समय की कहानी है.. एक वर्तमान.. और एक भूतकाल, जिसे बाहुबली युग जैसा दिखाया जाएगा। इसी बात पर आगे जानें फिल्म के बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











