..................... Akshay Kumar upcoming film 2.0 making video going viral on social media - Hindi Filmibeat

Leak हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का वीडियो, एकदम जबरदस्त लुक, ताबड़तोड़ वायरल

हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड रिलीज हुई है और इस फिल्म की सफलता के बाद अक्षय कुमार सातवें आसमान पर हैं। वहीं अब उनकी एक और बड़ी फिल्म सुर्खियों में आ गई है। ये फिल्म है 2.0.. हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। पहले माना जा रहा था कि ये वीडियो सेट से लीक हुआ है लेकिन अब सामने आया है कि ये दरअसल लीक नहीं बल्कि रिलीज किया गया है।

[3 दशकों में नहीं आया ऐसा सुपरस्टार, सलमान खान ने कर दिया वो कमाल, शानदार-जबरदस्त]

दरअसल, ये वीडियो फिल्म की मेकिंग का है। आम तौर पर मेकिंग वीडियो फिल्म रिलीज के बाद सामने आता है लेकिन हुआ कुछ यूं कि इस फिल्म को लेकर बीबीसी ने डॉक्यूमेंट्री बनाई है और ये वीडियो उसी डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एमी जैक्सन और रजनीकांत नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया है। वीडियो से एक बात को साफ है कि ये फिल्म काफी भव्य साबित होने वाली है।

akshay-kumar-upcoming-film-2-0-making-video-going-viral-on-social-media

बता दें कि अक्षय कुमार, रजनीकांत और एमी जैक्सन स्टारर इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। खबर है ये फिल्म सालो के लंबे इंतजार के बाद अब इस साल 29 नवंबर को रिलीज होगी। ये फिल्म काफी बड़े बजट पर तैयार की जा रही है। 2.0 से अक्षय कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। बहरहाल, आगे जानें इस फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें और आगे देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X