कोरोना में अक्षय कुमार की तगड़ी प्लानिंग, बेल बॉटम -पृथ्वीराज और बच्चन पांडे, फैंस के लिए DETAILS
कोरोना अनलॅाक के शुरू होते ही कई स्टार्स ने अपना काम शुरू कर दिया है। अक्षय कुमार इसमें सबसे आगे हैं। अक्षय कुमार हर साल 4 फिल्में रिलीज करते हैं। उनकी खूबी हमेशा से ये रही है कि वह बहुत ही कम समय में एक टाइट शेड्यूल के साथ अपनी फिल्मों की शूटिंग करते हैं।
ताकि वह एक साल में कई फिल्मों की एक साथ शूटिंग कर पाएं। बाकी स्टार्स के मुकाबले अक्षय तेजी से अपनी फिल्मों की शूटिंग, प्रमोशन और रिलीज का काम खत्म करते हैं। इस साल कोरोना के कारण साल 2020 का आधा साल ऐसे ही खत्म हो चुका है।

सिनेमाघर के खुलने पर भी अभी ताला लगा हुआ है। कई बड़ी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम और सूर्यवंशी बनकर पूरी तरह से तैयार है। लेकिन दोनों की रिलीज के लिए ओटीटी और सिनेमाघर का रास्ता खोजा गया है। लक्ष्मी बम ओटीटी पर रिलीज होगी। सूर्यवंशी के लिए रोहित शेट्टी पहले ही कह चुके हैं कि ये पर्दे पर ही आएगी।


Click it and Unblock the Notifications