POSTER: जबरदस्त विलेन अंदाज में अक्षय कुमार- पहली बार- दुनियाभर में मचेगा तहलका
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का ट्रेलर 3 दिनों के बाद रिलीज होने वाला है। लिहाजा, एक के बाद एक फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किये जा रहे हैं। फिल्म के नए रिलीज पोस्टर में अक्षय कुमार का जबरदस्त विलेन अंदाज देखा जा सकता है। पहली बार अक्षय कुमार ने इस तरह का किरदार निभाया है। जहां वीएफएक्स का इतना प्रयोग किया गया है। फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हो रही है।
रोहित शेट्टी की 'सिंबा'- रणवीर सिंह के साथ जुड़ गए 4 खास स्टार्स
एस शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग 600 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार की गई है। महीनों से पोस्टपोन के बाद अब यह फाइनली रिलीज हो रही है.. लिहाजा, फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। वहीं, खास बात है कि इस फिल्म से अक्षय कुमार साउथ फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। 2.0 3डी फॉर्मेट पर रिलीज होने वाली है और इसका ट्रेलर भी आप सिनेमाघरों में 3डी में देख सकते हैं।

शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में म्यूजिक दे रहे हैं ए आर रहमान। फिल्म में अपने किरदार के बारे में खुलासा करते हुए अक्षय ने कहा कि वह एक डार्क (नकारात्मक) किरदार निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications