'बॉस' के गिनीज लांग पोस्टर का अनावरण करेंगे अक्षय कुमार
फिल्म के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओऱ खींचा है, वैसे एक खास बात है जो कि फिल्म के बारे में सुनने को मिली है और वह यह है कि अक्षय कुमार मंगलवार को मुंबई में अपनी फिल्म 'बॉस' के पोस्टर का अनावरण करेंगे। मालूम हो कि कि इसी पोस्टर की वजह से फिल्म बॉस का नाम गिनिज वर्ल्ड रिकार्ड बुक में आया है। यह दुनिया के सबसे बड़े पोस्टर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
यह किसी फिल्म का सबसे बड़ा पोस्टर है। पोस्टर 193 फीट, 1 इंच चौड़ा व 180 फीट, 2 इंच लंबा है। य इससे पहले यह रिकॉर्ड पॉप गायक माइकल जैक्सन की वृत्तचित्र-संगीत समारोह फिल्म 'दिस इज इट' के नाम था।
अक्षय 15 अक्टूबर को अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपने प्रसंशकों की मौजूदगी में इस खास पोस्टर का अनावरण करेंगे।उन्होंने कहा, "यह सम्मान की बात है। मैं उस हर व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने यह संभव बनाया।"अक्षय के प्रशंसकों के दल टीम अक्षय द्वारा तैयार इस पोस्टर का सबसे पहले तीन अक्टूबर को लिटिल ग्रांसडेन एयरफील्ड, ब्रिटेन में अनावरण हुआ था। पोस्टर को तैयार करने में चार महीने का समय लगा।
मालूम को 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म बॉस के निर्देशक एंथनी डीसूजा है, फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, अदिति राव हैदरी, डैनी डेंजोंग्पा, रोनित रॉय और जॉनी लीवर भी हैं। वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्मस एंड अश्विन वर्दे प्रोडेक्शंस की सह-प्रस्तुति 'बॉस' एक मलयालम फिल्म की रीमेक है औऱ पिता-पुत्र रिलेशन पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications
