अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के शादी की Rare तस्वीरें हो रही हैं वायरल- मेंहदी से लेकर फेरे तक
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी की थी, लेकिन उनकी शादी की काफी कम तस्वीरें मीडिया के बीच आई थी। हाल ही में इनकी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों कलाकार शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं और साथ में बेहद शानदार लग रहे हैं। कोई शक नहीं कि फैंस के लिए ये तस्वीरें काफी दिलचस्प हैं।
इनकी शादी 17 जनवरी 2001 को हुई थी जिसमें परिवार के करीबी लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे। इस साल इनकी शादी को 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इनके दो बच्चे हैं- आरव और नितारा।

अक्षय और ट्विंकल की शादी मशहूर डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के घर पर हुई थी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों ने मैचिंग कलर की वेडिंग ड्रेस पहनी हुई थी। ट्विंकल खन्ना जहां लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं, वहीं अक्षय कुमार सफेद कुर्ता पायजामा और चुनरी प्रिंट के दुपट्टे में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में ट्विंकल की छोटी बहन रिंकी खन्ना भी नजर आ रही हैं।

2 घंटे में हुई शादी
घर पर 50 लोगों की उपस्थिति में 2 घंटे के भीतर शादी कर ली थी। इस मौके पर आमिर खान और निर्देशक धर्मेश दर्शन को भी बुलाया गया था। ट्विंकल खन्ना ने कॉफी विद करण पर कहा था कि उनका अफेयर मस्ती में शुरू हुआ था लेकिन शादी पर जाकर खत्म हुआ।

आमिर खान बने थे वीडियोग्राफर
काफी कम लोगों को पता है कि आमिर खान और ट्विंकल बहुत पुराने और अच्छे दोस्त हैं। ट्विंकल के बुक लॉन्च के दौरान आमिर ने खुलासा किया था कि ट्विंकल ने शादी में अपने दोस्तों में काम बांट दिया था और आमिर को वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी दी थी। ट्विंकल ने आमिर को कहा था कि शादी में जल्दी आ जाना और वीडियोग्राफी करना।

इन दौरान बढ़ी नजदीकियां
ट्विंकल ने अक्षय कुमार के साथ भी 1999 में आई फिल्म "इंटरनेशनल खिलाड़ी" और "जुल्मी" में काम किया था। इसी दौरान ट्विंकल और अक्षय की नजदीकियां भी बढ़ी थीं। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने कहा था कि ट्विंकल की खूबसूरती से ज्यादा मैं उनकी अच्छाइयों को देखकर उनकी तरफ आकर्षित हुआ था।

शादी के 20 साल पूरे
इस साल शादी के 20 साल पूरे होने के मौके पर अक्षय कुमार ने लिखा- "हमारे साथ को 20 साल पूरे हो चुके हैं पर तुम्हें देखकर आज भी मेरा दिल धड़कता है। जब भी तुम मेरे पास होती हो मेरे चेहरे से मुस्कान दूर नहीं होती। हैप्पी एनिवर्सरी टीना.."

खूबसूरत रिश्ता
इस पोस्ट पर ट्विंकल खन्ना ने जवाब देते हुए लिखा- "तुम इस पार्टनरशिप की खूबसूरती और हिम्मत हो.. मुझसे ज्यादा स्मार्ट हो। हमें एक-दूसरे की जरूरत नहीं है, लेकिन हम चाहते हैं हमेशा एक दूसरे के आस-पास हों और शायद ऐसा ही होना चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications