अक्षय-ट्विंकल का रिकॉर्ड..ऑक्सफोर्ड में दिखाई जाने वाली पहली फिल्म बनी पैडमैन

By Shweta

अक्षय कुमार की पैडमैन 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म मासिक धर्म पर आधारित है और ये अपने आप में ऐसा विषय है जिसपर हमारे देश में पहले फिल्म नहीं बनाई गई।इसके अलावा पैडमैन ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है।

पैडमैन भारत की पहली ऐसी फिल्म है जो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दिखाई जाएगी। आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद वहां छात्रों को पैडमैन फिल्म भी दिखाई जाएगी।

akshay-kumar-twinkle-khanna-s-padman-is-first-indian-film-to-be-showcased-at-oxford

पैडमैन अरुणाचलम मुरुगाथनम की जिंदगी पर आधारित है जिन्होंने सस्ती और अच्छी सैनेटरी पैड बनाने की शुरुआत की थी। हमारे देश में पीरियड्स एक ऐसा विषय है जिसके बारे में दबे जबान से ही बात की जाती है और इसे लेकर बात करने में सहज नहीं महसूस करते हैं।

अक्षय कुमार को सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में करना पसंद करते हैं। पिछले साल उन्होंने टॉयलेट एक प्रेम कथा बनाई थी जो लोगों को काफी पसंद आया था और अब पैडमैन का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में ये भी इशारा किया था कि वो दहेज के मुद्दे पर अगली फिल्म बनाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X