ट्विंकल खन्ना की नानी अस्पताल में भर्ती, हाल ही में मनाया था 80वां जन्मदिन
डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया अस्पताल में भर्ती हैं। बेट्टी 80 साल की हैं और 14 तारीख को सांस में तकलीफ लेने के साथ और भी कई दिक्कतों से उन्हें मुंबई के हिंदुजा हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल वो आईसीयू में हैं और उनकी सेहत पर कोई अपडेट नहीं है।
बेट्टी कपाड़िया ने हाल ही में अपना 80वां जन्मदिन मनाया है जिस लिए उनका पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ था। ट्विंकल खन्ना ने इस मौके पर अपनी नानी बेट्टी कपाड़िया के साथ पूरे परिवार की तस्वीरें शेयर की थीं।

इस मौके पर पूरा परिवार एक साथ लोखंडवाला में इकट्ठा हुआ था और सबने मिलकर काफी मस्ती की थी। बेट्टी कपाड़िया के चार बच्चे हैं - डिंपल कपाड़िया, सिंपल कपाड़िया रीम कपाड़िया और सुहैल कपाड़िया।
रीम कपाड़िया की ड्रग ओवरडोज़ से मौत हो गई थी वहीं सिंपल कपाड़िया ने 2009 में कैंसर से लड़ाई हारने के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया था।
अक्षय और ट्विंकल को अस्पताल में देखने पर पहले सबने अंदेशा लगाया कि शायद डिंपल कपाड़िया अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल बेट्टी कपाड़िया के जल्दी स्वस्थ होने की हर कोई प्रार्थना कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications

