अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का ये VIDEO धड़ल्ले से हो रहा वायरल
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं खबर अपने आप बन जाती है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक ज्वेलरी के विज्ञापन में नजर आ रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री इस विज्ञापन में देखने लायक है।
विज्ञापन में दिखाया गया है कि ट्विंकल खन्ना अपनी शादी की सालगिरह भूल जाती हैं और अक्षय कुमार बेहद रोमांटिक अंदाज में उन्हें तारीख याद दिलाते हैं। अक्षय कुमार ने खुद इस वीडियो को शेयर भी किया है और लोगों को ये काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है।
You can't put a price tag on love but some things just help you express it a little better :) @PCJeweller pic.twitter.com/YQ3AKGcDt7
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 4, 2017
ये एक ज्वेलरी ब्रांड का विज्ञापन है जिसके ब्रांड एंबेसडर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना हैं। इस विज्ञापन को देखकर ऐसा लग रहा है मानो दोनों की रियल लाइफ केमेस्ट्री दिखाई गई हो।
अक्षय कुमार जहां एक ओर बैक टू बैक साल में तीन-चार हिट फिल्में दे रहे हैं तो उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना लेखन के क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। दोनों के बच्चे आरव 16 साल के हैं तो बेटी नितारा अभी 5 साल की हैं।


Click it and Unblock the Notifications