तलाक की बात को लेकर भड़के अक्की
बॉलीवुड के खिलाड़ी स्टार अक्षय कुमार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में उड़ रही अफवाह को सुनकर भड़क गए और कहा कि मेरे परिवार के बारे में कुछ ना कहें। दरअसल खबर आ रही थी कि अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इनका रिश्ता टूटने की कगार पर जा पहुंचा है।
वैसे काफी समय से साथ रहने वाली यह जोड़ी आजकल किसी भी इवेंट में साथ नहीं दिखाई देती जिसके कारण इस बात को बल मिला कि इनके बीच कुछ तो गड़बड़ जरूर है। फिर अचानक ही तलाक का खबरें आने लगीं।
अक्षय से जुड़े सूत्र का कहना है कि यह बेहद ही बुरी बात है कि लोग एक अच्छे जोड़े के बारे में ऐसा सोच रहे हैं। ट्विंकल और अक्षय दोनो अपनी शादी शुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। जब भी अक्की को समय मिलता है वह अपना पूरा समय अपने बेटे और पत्नी को ही देते हैं।
वहीं अलगाव की बात को लेकर भड़के अक्षय ने भी कहा है कि आप मेरे काम और मेरे बारे में कुछ भी कहें लेकिन मेरे परिवार के बारे में इस तरह की अफवाहें फैलाना मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। ऐसी बातों के चलते ही मेरे घर वाले तनाव में आ जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications