अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने शेयर की अपनी #SchoolPIcs, कारण सुनकर आप भी बस मुस्कुरा देंगे
Recommended Video
बॉलीवुड स्टार्स अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारियां समझते हैं और हर वक्त कुछ अच्छे काम के लिए आगे रहते हैं। इस बार ट्विंकल खन्ना ने savethechilren_india नाम की एक संंस्था के साथ मिलकर #WhyTheGap पूछना शुरू किया। इस सवाल का मकसद है उन बच्चों की ओर ध्यान खींचना जिनके पास वो सुविधाएं नहीं हैं जो हमारे आपके पास थीं।
इनमें से एक मूलभूत सुविधा है शिक्षा। लोगों का ध्यान खींचने के लिए इन स्टार्स ने अपने स्कूल की तस्वीरें और किस्से भी शेयर करना शुरू कर दिया है और साथ ही एक दूसरे को नॉमिनेट करना भी। ट्विंकल खन्ना ने अपने स्कूल की ये तस्वीर शेयर करके अक्षय कुमार और ताहिरा कश्यप को नॉमिनेट किया।

अक्षय कुमार ने बिना समय गंवाए अपनी ये तस्वीर शेयर की और लिखा कि मैं बचपन से ही खेलने कूदने का शौकीन था। इसलिए मेरी मां मेरे खाने - पीने का और पोषण का पूरा ध्यान रखती थी। लेकिन ऐसा हर बच्चे के नसीब में नहीं हैं। इस देश में लाखों बच्चे सड़कों पर एक वक्त का खाना भी नहीं खा पा रहे हैं।
ताहिरा कश्यप ने भी अपने बचपन की ये तस्वीर शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना को इस मुद्दे से जुड़ने और जोड़ने के लिए धन्यवाद दिया।
धीरे धीरे बॉलीवुड स्टार्स के स्कूल की तस्वीरें लोगों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आप भी स्टार्स की ये तस्वीरें देखिए और इस अच्छे मुद्दे से जुड़िए ज़रूर -


Click it and Unblock the Notifications













