Photo- शादी की सालगिरह पर अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को दिया फनी सरप्राइज
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को मसखरे अंदाज में शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी। अक्षय कुमार ने 2.0 फिल्म के पक्षी राजन के किरदार में पत्नी को डराया और विश किया। बता दें 17 जनवरी 2001 को दोनों ने शादी रचाई थी। आज 19वीं एनिवर्सरी पर दोनों साथ में नजर आए। इस मौके पर अक्षय का मजाकिया अंदाज फैंस के साथ साथ पत्नी टीना को भी खुश कर दिया।
अक्षय कुमार ने सालगिरह पर ट्विंकल खन्ना के साथ एक फोटो शेयर की। जिसमें वह डरावने लुक में नजर आ रहे हैं। खैर उनकी पत्नी बिल्कुल भी डर नहीं रही बल्कि हंस रही हैं। इस फोटो पर कैप्शन में अक्षय लिखते हैं कि शादीशुदा जिंदगी बस ऐसी ही होती है मतलब डरावनी। कुछ दिन आप प्यार करते हैं और कुछ दिन आप ऐसे ही..इतने सालों में सब कुछ कह दिया है और इस बार खास अंदाज में यही. पक्षी राजन की तरफ से ढेर सारा प्यार।

बता दें एक बार अक्षय कुमार ने अपनी निजी जिंदगी का किस्सा करण जौहर के चैट शो में जाहिर किया था। वह बताते हैं कि जब मैंने ट्विंकल को प्रपोज किया था तो उन्होंने अजीब सी शर्त रख दी थी। ट्विंकल की उस दौरान 'मेला' फिल्म रिलीज होने वाली थी और उन्होंने कहा था कि अगर मेरी फिल्म हिट हो गयी तो मैं शादी नहीं करूंगी और फ्लॉप हो गई तो तुमसे शादी करूंगी। इसके बाद 'मेला' फिल्म फ्लॉप हो गई थी और दोनों ने फिर शादी रचाई थी।
बता दें हाल में ही अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म में करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी भी मुख्य किरदारों में नजर आए। फिल्म ने शानदार बिजनेस किया और बड़ी हिट साबित हुई।
अक्षय कुमार अब अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' में बिजी हो गए हैं। कैटरीना कैफ के साथ एक बार फिर अक्षय कुमार इस फिल्म में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी की ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











